Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना अभिवहन पास बोल्डर और गिट्टी का अवैध परिवहन करते तीन वाहन जब्त

सिंगरौली

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना अभिवहन पास बोल्डर और गिट्टी का अवैध परिवहन करते तीन वाहन जब्त

मोरवा और सासन क्षेत्र में खनिज विभाग की कार्रवाई, जब्त वाहनों पर नियमों के तहत होगी अग्रिम कार्यवाही

जिले में अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर सिंगरौली श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार एवं खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों को जब्त किया है।

खनिज निरीक्षक श्री अशोक मिश्रा द्वारा जांच के दौरान बिना वैध अभिवहन पास के बोल्डर का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक बिना नंबर के ट्रैक्टर मय ट्रॉली को जब्त कर पुलिस थाना मोरवा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।

वहीं, सहायक खनि अधिकारी श्री रामसुशील चौरसिया द्वारा गिट्टी के अवैध परिवहन के मामले में दो वाहनों क्रमांक MP66G0115 एवं MP66G2132 को पकड़कर पुलिस चौकी सासन में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।

खनिज विभाग के अधिकारियों के अनुसार जब्त किए गए सभी वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज नियमों के तहत प्रकरण तैयार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *