Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

सिंगरौली में आधी रात को पुलिस नाइट कॉम्बिंग गस्त में 246 आरोपियों पर पुलिस की रही कार्रवाई*

सिंगरौली/वैढन

*सिंगरौली में आधी रात को पुलिस नाइट कॉम्बिंग गस्त में 246 आरोपियों पर पुलिस की रही कार्रवाई*
सिंगरौली जिले में पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा के नेतृत्व में एवं अनुभाग के समस्त राजपत्रित अधिकारियों (पुलिस) के मार्गदर्शन में 300 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारियो की अलग अलग टीमें बनाकर एवं उन्हे ब्रीफ कर नाइट कॉम्बिंग गस्त की। रात भर चली इस कार्यवार्ही में लगभग 06 घण्टे में 64 गिरफ्तारी वारंटी आरोपी गिरफ्तार किए हैं। 14 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। 78 निगरानी बदमाश, 70 गुण्डा बदमाश को चेक किया गया तथा 01 आबकारी एक्ट के प्रकरण पंजीबद्ध कर शराब जब्त की गई। एवं अन्य 19 अनावश्यक रुप से रात्रि में घुमने वाले असामाजिक तत्वो के विरुद्ध कार्यवाही की गई। इस दौरान शहर एवं कस्बों में एटीएम एवं बैंकों की सुरक्षा में लगाए गए उपकरण एवं सुरक्षा गार्डों को भी चेक किया गया।

*रात्रि कॉम्बिग गस्त के दौरान जिले के राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारीगणों नें पेट्रोलिंग कर प्रमुख चौक-चौराहों पर आने जाने वालों से पूछताछ की गई। इस दौरान बेवजह घूमते पाये गये युवकों को पुलिस अधिकारियों ने समझाईश दिया गया, वही परिवारजन के साथ सफर कर रहे व्यक्त्यिों को कोई दिक्कत ना हो उसका भी ध्यान रखा गया। यह कार्यवाही पूरे जिले में एक साथ की गई।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *