Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

अवैध रेत भंडारण एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

सिंगरौली

अवैध रेत भंडारण एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

बसौड़ा में 236 घनमीटर अवैध रूप से भंडारित रेत जप्त, बिना नंबर का ट्रैक्टर भी पकड़ा

सिंगरौली, 10 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी श्री रामशुसील चौरसिया एवं सासन पुलिस चौकी की संयुक्त टीम द्वारा रेत के अवैध भंडारण संबंधी शिकायत पर ग्राम बसौड़ा, तहसील सिंगरौली में कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बसौड़ा स्थित शासकीय भूमि, सर्वे क्रमांक 639 पर अवैध रूप से भंडारित लगभग 236 घनमीटर रेत जप्त की गई। जप्त रेत को रेत नियमों में निहित प्रावधानों के अनुसार रेत ठेकेदार की सुपुर्दगी में दिया गया है।

खनिज विभाग द्वारा मौके पर ग्रामवासियों से पूछताछ कर यह जानकारी जुटाई जा रही है कि उक्त रेत का भंडारण किस व्यक्ति द्वारा किया गया था। जांच एवं तथ्यों के आधार पर संबंधित भंडारणकर्ता के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इसी कार्रवाई के दौरान ग्राम बसौड़ा से रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलग्न बिना नंबर के एक स्वराज 834डी ट्रैक्टर को भी जप्त किया गया। जप्त वाहन को सुरक्षार्थ पुलिस चौकी सासन में खड़ा कराया गया है। वाहन के विरुद्ध भी खनिज नियमों के प्रावधानों के तहत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *