सिंगरौली /देवसर
सिंगरौली जिले के जियावान थाने में लंबे समय से अंगद की तरह पैर जमायें पुलिसकर्मी क्षेत्र में दे रहा है अवैध कारोबार को बढ़ावा हाफ टी शर्ट एवम चड्डा पहनकर घूमता रहता है थाने में।-
सिंगरौली जिले की तेज तर्राठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के तमाम प्रयास के बावजूद भी जिले के जियावन थाना क्षेत्र में अवैध रेत एवं नशे का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है जियावान थाना क्षेत्र में रेत का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है अवैध रेत के कारोबार में रेत माफिया खुब फल फूल रहे हैं ।विश्वसनीय सूत्रों से नाम नहीं छापने के शर्त पर मिली जानकारी के अनुसार जियावन थाने क्षेत्र में इस अवैध कारोबार को बढ़ावा देने वाला कोई और नहीं बल्कि थाना में पदस्थ एक पुलिसकर्मी ही है। बताया जा रहा है कि यह पुलिसकर्मी जियावन थाने में लंबे समय से जमा हुआ है। बीच में उसका स्थानांतरण भी हुआ लेकिन राजनीतिक दबाव एवं रसूख के आगे ट्रांसफर रुक गया । विश्वसनीय सूत्रों से मेरी जानकारी के अनुसार
कौन सी गाड़ी और ट्रैक्टर किस रूट से और कब निकलेंगे यह पुलिसकर्मी बाकायदा तय करता है और इसके बाद शुरू होता है जियावान थाना क्षेत्र में अवैध रेत का खेला ।
*अवैध कारोबार को बढ़ावा देने वाला पुलिसकर्मी अक्सर लोवर और टीशर्ट पहने देखा जाता है*
सूत्र यह भी बताते हैं कि अवैध कारोबार को बढ़ावा देने वाला पुलिसकर्मी थाने में अक्सर हाफ टीशर्ट और लोअर पहनकर अक्सर देखा जाता है कभी-कभार ही यह वर्दी पहना है। पिछले दिनों भी ट्रैक्टरों से अवैध रेत के परिवहन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था जिससे जियावन पुलिस पर बड़े सवाल खड़े होने लगे थे । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टी-शर्ट और चड्ढा पहनकर घूमने वाले पुलिस कर्मी ने अवैध रेत का कारोबार करने का जिम्मा अपने कंधे पर ले रखा है सूत्र यह भी बताते हैं कि इस आरक्षक के यदि मोबाइल फोन की जांच की जाए तो भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। यदि थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज का जांच किया जाये तो यह अधिकतर टी-शर्ट और लोअर में ही देखने को मिलेगा फिलहाल इस चर्चित आरक्षक को लेकर अब जियावन क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म होते हुए दिख रहा है। अवैध कारोबार को बढ़ावा देने वाले पुलिसकर्मी पर सिंगरौली पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता क्या कार्रवाई करती है देखने वाली बात होगी।












Leave a Reply