Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

मुखबिर की सूचना-ड्रोन का मुआयना ऑपरेशन प्रहार अफीम की खेती का बड़ा खुलासा थाना माड़ा, सिंगरौली पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

सिंगरौली

*मुखबिर की सूचना-ड्रोन का मुआयना ऑपरेशन प्रहार अफीम की खेती का बड़ा खुलासा थाना माड़ा, सिंगरौली पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सिंगरौली श्री मनीष खत्री (भा. पु. से.) द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं संग्रहण तथा खेती में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा माड़ा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व विकी की लगातार सूचनाएं मिलने के कारण थाना में एक टीम का गठन कर लगातार अवैध नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली श्री शिवकुमार वर्मा, श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोरवा श्री के०के० पाण्डेय के पर्यवेक्षण में कार्यवाही की गई।
विश्वसनीय मुखबिर द्वारा दिनांक 25 फरवरी 2025 को ग्राम धनहरा में आरोपी गोवर्धन प्रसाद जायसवाल के द्वारा स्वयं के मकान के पीछे बनी बाउंड्री के अंदर अफीम के पौधों की खेती करने की सूचना प्राप्त हुई जिससे गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में ड्रोन कैमरा उडवाया जाकर अफीम की खेती का स्थान चिन्हित किया जाकर रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी गोवर्धन प्रसाद जायसवाल के कब्जे से 450 नग अफीम के पौधे जप्त कर आरोपी गोवर्धन प्रसाद जायसवाल को गिरफ्तार कर धारा 8/18 (c ) एन डी पी एस ऐक्ट कायम कर न्यायालय पेश किया गया।
मुख्य बिंदु अफीम की खेती का रकवा 176,2वर्ग फिट

*महत्वपूर्ण भूमिका -* थाना प्रभारी माड़ा निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा, उप. निरी. के. एस. करिहार, उप निरी, शेषनारायण दुबे, प्रधान आरक्षक धीरेंद्र, संत कुमार, गणेश रावत, अनिल गर्ग, आरक्षक राहुल सिंह, अखिल साहू, अजय यादव, संदीप सिंह लोधी की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *