Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

थाना चितरंगी की बड़ी कार्यवाही अवैध मादक पदार्थ के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत चितरंगी पुलिस की छापेमार रेड कार्यवाही (31 शीशी कोडिन युक्त कफ सिरप बिक्री करते दो आरोपियो को किया गिरफ्तार)

सिंगरौली/चितरंगी

थाना चितरंगी की बड़ी कार्यवाही
अवैध मादक पदार्थ के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत चितरंगी पुलिस की छापेमार रेड कार्यवाही (31 शीशी कोडिन युक्त कफ सिरप बिक्री करते दो आरोपियो को किया गिरफ्तार)
पुलिस अधीक्षक, श्रीमती निवेदिता गुप्ता जिला सिंगरौली के निर्देशन में एवं श्री शिवकुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के पर्यवेक्षण में एवं श्री आशीष जैन, एसडीओपी चितरंगी व थाना प्रभारी चितरंगी श्री शेषमणि पटेल के मार्गदर्शन पर मिली कामयाबी।
अप. क्र.-264/2024, धारा 8,21 एनडीपीएस एक्ट
जप्त मशरूका – 31 शीशी कोडिन युक्त आनरेक्स कफ सिरप कीमती 5,270/- रूपये।
24-04-2024 को अवैध मादक पदार्थ की बिक्री करने की मुखबिर की सूचना पर चितरंगी पुलिस टीम ग्राम रेही पहुंची तब पुलिस टीम को देखकर दोनो आरोपी पास में रखी पीले रंग के सीमेन्ट की प्लास्टिक की बोरी को लेकर भागने लगे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनो आरोपियो को पकडा गया जिनका नाम पता पूछा गया जो अपना अपना नाम 01 – सजन कुमार साहू पिता लोलर प्रसाद साहू उम्र 24 वर्ष सा. रेही थाना चितरंगी जिला सिंगरौली (म.प्र.) 02 – रजन कुमार साहू पिता लोलर प्रसाद साहू उम्म्र 22 वर्ष सा. रेही थाना चितरंगी जिला सिंगरौली (म.प्र.) का होना बताये जिनकी तलासी ली गई तो आरोपियो के पास से अवैध कोडिन युक्त मादक पदार्थ ओनरेक्स कफ सिरप 31 शीशी कीमती 5,270/- रुपये बरामद हुआ उपरोक्त कृत्य धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत होने से मौके पर कार्यवाही कर दोनो आरोपियो को गिरफ्तार किया जाकर वापसी पर अपराध धारा की कायमी की जाकर आरोपियो को माननीय न्यायालय जे. आर. पर भेजा गया।
नाम आरोपी – 01- सजन कुमार साहू पिता लोलर प्रसाद साहू उम्र 24 वर्ष सा. रेही थाना चितरंगी जिला सिंगरौली (म.प्र.)। 02- रजन कुमार साहू पिता लोलर प्रसाद साहू उम्र 22 वर्ष सा. रेही थाना चितरंगी जिला सिंगरौली (म.प्र.)।

*सराहनीय भूमिका – उप निरी. बी.पी. कोल, सउनि. मनीष सेन, रामनिवास द्विवेदी, आर. नन्दलाल यादव, वीर प्रताप सिंह, मुकेश पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *