सिंगरौली
घरेलू सिलेंडर के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग रोकथाम हेतु कलेक्टर ने जांच दल किया गठित
सिंगरौली 28 नवम्बर 2025 / कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देश अनुसार जिले में घरेलू गैस की अवैध रिफिलिंग, भंडारण, परिवहन और कालाबाजारी की रोकथाम हेतु राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों का संयुक्त जांच दल गठित किया गया है। कलेक्टर ने संपूर्ण जिले में व्यापक जांच अभियान चलाने के लिए विशेष जांच चलाए जाने हेतु गठित दल को निर्देश दिए है।
निर्देशों के अनुपालन में तहसीलदार शहरी ग्रामीण एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सिंगरौली को सिंगरौली तहसील, तहसीलदार माडा एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सिंगरौली को माडा तहसील, तहसीलदार देवसर एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी देवसर को तहसील देवसर, सरई तहसीलदार एवं प्रभारी सहायक आपूर्ति अधिकारी सरई को सरई तहसील साथ ही तहसीलदार चितरंगी दूधमनिया एवं प्रभारी सहायक आपूर्ति अधिकारी चितरंगी को तहसील चितरंग दुधमनिया क्षेत्र अंतर्गत जांच के निर्देश दिए गए हैं। जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की बिक्री, वितरण या परिवहन में यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध भंडारण या कालाबाजारी पाई जाती है, तो दोषियों के विरुद्ध अत्यावश्यक वस्तु अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।












Leave a Reply