Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

जिले में अवैध रेत-मिट्टी उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, बिना नंबर की जेसीबी जब्त

सिंगरौली

जिले में अवैध रेत-मिट्टी उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, बिना नंबर की जेसीबी जब्त

 

गनियारी मुक्तिधाम के पास चल रहा था अवैध उत्खनन, सासन पुलिस चौकी में सुरक्षित खड़ा कराया गया वाहन

जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर सिंगरौली श्री गौरव बैनल के निर्देश पर खनिज विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत एवं मिट्टी उत्खनन में संलिप्त बिना नंबर की जेसीबी मशीन को जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनिज अधिकारी श्री रामसुशील चौरसिया द्वारा तहसील सिंगरौली अंतर्गत ग्राम गनियारी स्थित मुक्तिधाम के समीप जांच कार्रवाई की गई। इस दौरान मौके पर अवैध रूप से रेत/मिट्टी उत्खनन करते हुए बिना नंबर की जेसीबी मशीन पाई गई, जिसे तत्काल कार्रवाई करते हुए जब्त कर पुलिस चौकी सासन में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।

खनिज विभाग की टीम द्वारा मौके से निकाली गई खनिज सामग्री की मात्रा का आंकलन किया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार खनिज नियमों के तहत प्रकरण तैयार कर जब्त वाहन के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि सिंगरौली जिले में अवैध खनन और खनिजों के अनधिकृत परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध उत्खनन करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *