Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

रिहंद जलाशय के डूब क्षेत्र में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 216 घन मीटर रेत जब्त

सिंगरौली

रिहंद जलाशय के डूब क्षेत्र में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 216 घन मीटर रेत जब्त

सिंगरौली। जिले में अवैध खनन और रेत भंडारण के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में कलेक्टर सिंगरौली श्री गौरव बैनल के निर्देश पर गुरुवार को संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध रूप से भंडारित रेत जब्त की।

खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी श्री राम सुशील चौरसिया, राजस्व अमला तथा पुलिस चौकी सासन (थाना कोतवाली बैढ़न) की संयुक्त टीम ने दिनांक 30 अप्रैल 2026 को ग्राम सासन एवं टूसाखांड की सीमा पर स्थित रिहंद जलाशय के डूब क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान मौके पर लगभग 216 घन मीटर लावारिस रेत अवैध रूप से भंडारित पाई गई।

टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त रेत को जब्त कर लिया। नियमानुसार जब्त रेत को अधिकृत रेत ठेकेदार की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे प्रकरण में खनिज नियमों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ इसी तरह सख्ती जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे इस तरह की गतिविधियों की सूचना प्रशासन को दें, ताकि अवैध कार्यों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *