Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

कट्टे की नोक पर बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र को लुटने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली

कट्टे की नोक पर बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र को लुटने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जिले के बैंक ऑफ महाराष्ट्रा लुट मामले में आर पी एफ ने लुट के मुख्य मास्टरमाइंड कमलेश कुमार को बिहार के गया रेलखंड के डेहरी ऑन सोन रेल्वे स्टेशन से किया गिरफ्तार

आर पी एफ की माने तो बैंक लूटने के बाद आरोपी कमलेश कुमार सिंगरौली पटना एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 13349 से ट्रेन के निर्धारित समय 8:15 मिनट पर शाम को सिंगरौली से पटना के लिए रवाना हुआ था। ट्रेन में आर पी एफ को आरोपी कमलेश कुमार का व्यवहार संदिग्ध लगा और वरिष्ठ अधिकारी को सूचना दिया गया सिंगरौली पटना एक्सप्रेस अगले दिन 4:10 मिनट पर डेहरी ऑन सोन रेल्वे स्टेशन पर पहुंची जहां से आरोपी की बैग की तलाशी ली गई जहां से 15 लाख 72 हजार रुपए नगद और 61 ग्राम सोना लगभग 9 लाख का बरामद किया गया। कड़ाई से आर पी एफ ने पूछताछ किया तो आरोपी ने बताया कि सिंगरौली में बैंक ऑफ महाराष्ट्रा को हम 5 लोगों ने मिलकर लुटा

अब आप अनुमान लगा लीजिए बैंक ऑफ महाराष्ट्रा को 12 बजकर 50 मिनट पर लूटा जाता है। यदि लुटेरा सिंगरौली पटना एक्सप्रेस से 8:10 मिनट पर सिंगरौली रेल्वे स्टेशन से जाता है। यानी लुटेरा 8 घंटा और 20 मिनट सिंगरौली में ही पुलिस को चकमा देकर रह जाता है।और पुलिस इधर से उधर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर आरोपियो की तलाश कर रही होती है हालांकि पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद 8 दिन तक के लिए रिमांड पर लिया है ताकि और जानकारी एकत्रित किया जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *