Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

जिले में अवैध रेत परिवहन पर सख्ती, बिना पास ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

सिंगरौली

जिले में अवैध रेत परिवहन पर सख्ती, बिना पास ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 को खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनि निरीक्षक श्री अशोक मिश्रा द्वारा जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली (क्रमांक MP66A1684) को बिना वैध अभिवहन पास के रेत का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उक्त वाहन को मौके पर ही जब्त कर पुलिस चौकी जयंत में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।

खनिज विभाग के अनुसार, जब्त वाहन के खिलाफ खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

 

अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है, वहीं वैध प्रक्रिया का पालन करने वालों को ही राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *