Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

ग्राम पंचायत पिपरा झांपी में सड़क निर्माण पर सवाल, बालू की जगह घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप, वीडियो वायरल

सिंगरौली

ग्राम पंचायत पिपरा झांपी में सड़क निर्माण पर सवाल, बालू की जगह घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप, वीडियो वायरल

 

जिले के ग्राम पंचायत पिपरा झांपी में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों के अनुरूप बालू (रेत) का उपयोग नहीं किया जा रहा, बल्कि उसकी जगह कथित रूप से घटिया सामग्री (भक्सी) का इस्तेमाल किया जा रहा है।

 

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सड़क निर्माण के दौरान उपयोग की जा रही सामग्री में बालू की मात्रा नगण्य या बिल्कुल भी दिखाई नहीं दे रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इससे सड़क की गुणवत्ता पर असर पड़ेगा और निर्माण कार्य जल्द ही खराब हो सकता है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि शासन द्वारा सड़क निर्माण के लिए तय मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग होने की आशंका है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

 

इस मामले में अब तक संबंधित विभाग या जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है।

स्थानीयो का मानना है कि यदि समय रहते इस मामले की जांच नहीं की गई, तो निम्न गुणवत्ता की सड़क बनने से भविष्य में बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। ऐसे में प्रशासन से तत्काल जांच कराकर गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की जा रही है।

 

सड़क निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में यदि लापरवाही या भ्रष्टाचार होता है, तो इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ता है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस वायरल वीडियो को कितना गंभीरता से लेकर कार्रवाई करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *