Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

जिला मुख्यालय पर मनाया गया, पुलिस शहीद दिवस*

सिंगरौली/वैढन

*जिला मुख्यालय पर मनाया गया, पुलिस शहीद दिवस*

*पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित की गई परेड*

*सेवा व सुरक्षा के ध्येय के साथ कर्तव्य के पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस शहीदों को शत् शत् नमन*

पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर को शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है पुलिसकर्मियों द्वारा दिए गए बलिदान तथा राष्ट्रीय सुरक्षा और एकता बनाए रखने में पुलिस की उत्कृष्ट भूमिका का सम्मान करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों व पुलिस जवानों की ओर से पुलिस शहीद स्मारक पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद हुए पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी गई और सलामी दी गई।

*पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता द्वारा देश पर अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद पुलिस कर्मियों के नामो का वाचन कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देकर सलामी दी गई।*

*इस दौरान अन्य उपस्थित गणमान्य आगन्तुकों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मान. श्री सुशील कुमार प्रथम जिला एवं अपर सत्र नयायाधीश, मान. श्री सुधीर सिंह राठौर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री एम.पी. सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री कृष्णा अग्रवाल जिला रजिस्ट्रार न्यायालय, श्री रामनिवास शाह विधायक सिंगरौली, श्री देवेश पाण्डेय नगर पालिक निगम अध्यक्ष, भाजपा जिला अध्यक्ष रामसुमीरन गुप्ता, श्री गिरीश द्विवेदी, कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला जिला सिंगरौली, सी.ई.ओ. श्री गजेंद्र सिंह नागेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी.एस.परस्ते, श्री सुंदर शाह, श्री नरेश शाह, श्री राजू तिवारी, एनटीपीसी से श्री प्रणव, श्री कुंदन, रक्षित निरीक्षक श्री केशव सिंह चौहान, सूबेदार श्री आशिष तिवारी, इलेकट्रानिक व प्रिंट मीडिया सहित पुलिस अधीकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *