Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

सिंगरौली पुलिस द्वारा कियोस्क संचालक के साथ हुई लूट का किया खुलासा

सिंगरौली
सिंगरौली पुलिस द्वारा कियोस्क संचालक के साथ हुई लूट का किया खुलासा
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली अभिषेक रंजन एसडीओपी कृष्ण कुमार पांडे कुशल मार्गदर्शन में अपराध की गंभीरता को देखते हुए त्वरित टीम गठित कर आरोपियों को घर पड़े तो निर्देशित किया गया जो टीम द्वारा उक्त घटना का खुलासा किया गया
दिनांक 8.7.2025 को फरियादी अमित कुमार shah पिता जमेंसर शाह उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम मलगा पुलिस चौकी बंधौरा थाना माडा से रात्रि 9:15 अपनी कियोस्क दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था जैसे मलगा रोड पोखरा तालाब के पास पहुंचा तो तीन अज्ञात व्यक्ति अपने मुंह में कपड़ा बांधे हुए रोके व लाठी डंडा से मारपीट कर फरियादी से 260800 रुपए हिसाब की कॉपी रजिस्टर बायोमेट्रिक डिवाइस दो चाबी एक वीवो कंपनी का मोबाइल तथा जब से एक अदत मोबाइल सैमसंग कंपनी का निकाल कर लूट लिए और एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आया तीनों व्यक्तियों को अपनी मोटरसाइकिल में बैठकर लाइट बंद कर भाग गया जिस पर थाना माडा में अपराध क्रमांक 373/2025 धारा 309(6) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया
गिरफ्तार सुदा आरोपी नीतीश कुमार शाह पिता श्रवण कुमार शाह उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम मलगा, संजय कुमार साकेत उर्फ रावण पिता रामजस साकेत उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम करसुआ राजा पुलिस चौकी बंधौरा थाना माडा को गिरफ्तार किया गया वहीं मामले में तीन अन्य आरोपी फरार जिनकी पता तलाश जारी है
जप्त मसरूका ₹100000 नगद एक अदत मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स कीमती ₹60000 एवं 5 नग कीमती 80000 रुपए कुल जप्त मसरूका करीबन 240000 रुपए
सराहनीय भूमिका निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा थाना प्रभारी माडा, उप निरीक्षक बी एल बंसल चौकी प्रभारी बंधौरा, सउनि राजवर्धन सिंह परिहार, पंकज सिंह, प्र आर राकेश विश्वकर्मा, मनीष शुक्ला, अजीत, अनीश सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह, राम राजा लोधी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित एस आई टी टीम
उप निरीक्षक पवन सिंह, प्र आर विजय खरे, जितेंद्र सिंह सेंगर आरक्षक प्रशांत केसरी, पुष्कर पोरवाल की सराहनी भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *