Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

छात्रावास एवं आश्रम शाला के अधीक्षक एवं अधीक्षिका का प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन-

सिंगरौली

छात्रावास एवं आश्रम शाला के अधीक्षक एवं अधीक्षिका का प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन-
शासन द्वारा प्रदाय की जा रही योजनाओं का लाभ छात्रावासो में निवासरत छात्र छात्राओ को शत प्रतिशत करे प्रदानः-कलेक्टर-
4 जून 2025/जन जाति वर्ग एवं अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र छात्राओं के सम्पूर्ण विकास के लिए शासन द्वारा समय समय पर कई योजनाए संचालित की जा रही है। इन योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ छात्र छात्राओं को प्रदान किया जाना सुनिश्चित किया जाये। उक्त आशय का निर्देश कन्या शिक्षा परिसर गड़ेरिया में जन जाति कार्य विभाग द्वारा आयोजित छात्रावास एवं आश्रम शालाओं के अधीक्षक अधीक्षिकाओं के प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला द्वारा दिया गया।
प्रशिक्षण में उपस्थित अधीक्षको को संबोधित करते हुयें कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि जन जाति कार्य विभाग एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के द्वारा संचालित छात्रावासो एवं आश्रमो में पदस्थ अधीक्षक एवं अधीक्षिकाओं का यह दायित्व है ।कि शासन के द्वारा प्रदाय की जा रही समस्त योजनाओं, सुविधाओं का लाभ सभी आवासीय बच्चो को मिले। उन्हे सुरंक्षा मिले उनका सारीरिक और मानसिंक विकास हो तथा आवासीय छात्रावास से बच्चो का भविष्य और अधिक उज्जवल हो। उन्होने कहा कि आप सब अपने दायित्वों कर्तव्यो का पूरी निष्ठा से पालन करे। उन्होने कहा विद्यार्थी कल्याण संबंधी ज्ञान से अवगत कराये। उन्होने कहाकि छात्र छात्राओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराये। शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता समग्रियो का रख रखाव भवन की देखभाल बागवानी, खेलकूद इत्यादि गतिविधियों के संचालन में अधीक्षको की अहम भूमिका होती है इसका अक्षरसः पालन करे ।
कलेक्टर ने कुशल प्रबंधन के संबंध मे अवगत कराते हुये कहाकि छात्रावास अधीक्षक का यह भी दायित्व है कि बच्चो के रहने खाने पीने अनुशासन सुविधा एवं उनकी जरूरतो को भी पूरा करे। साथ ही बच्चो के छात्रावास में प्रवेश के बाद अधीक्षक बच्चो के माता पिता का सम्मान करे तथा अभिभावको भी छात्रा की गतिविधियो से अवगत कराये। कलेक्टर ने कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधीक्षक तथा अधीक्षिकओं को गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधीक्षक अधीक्षिकाओं के साथ रूचिकर भोजन किया।इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, संभागीय उपायुक्त जन जाति कार्य विभाग उषा अजय सिंह,सहायक आयुक्त जन जाति कार्य विभाग नीलकंठ सिंह मरकाम सहित प्रशिक्षण प्राप्त करे अधीक्षक एवं अधीक्षकाए उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *