सिंगरौली
04 ग्राम अवैध स्मैक बिक्री करने वाले युवक को जयंत पुलिस ने किया गिरफ्तार
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनीष खत्री के निर्देश व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन, एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी एस परस्ते की सतत निगरानी थाना प्रभारी विंध्य नगर श्रीमती अर्चना द्विवेदी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी जयंत श्री सुधाकर सिंह परिहार द्वारा अवैध स्मैक बिक्री करने हेतु ले जाने वाले आरोपी को जयंत पुलिस ने किया गिरफ्तार,जयंत पुलिस को दिनांक 06,02,2025 को सूचना मिली कि जयंत में एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ बिक्री के लिए ले कर आने वाला है मिली जानकारी के अनुसार घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसे मुखबिर सूचना से अवगत कराया गया बाद में वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी सूरज द्विवेदी पिता मैथिलीशरण द्विवेदी उम्र 25 वर्ष निवासी झखरावल थाना जियावन जिला सिंगरौली (म प्र) के कब्जे से 04 ग्राम स्मैक कीमती 40000 रु जप्त कर पुलिस अपने कब्जे में लिया और आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी जयंत उनि सुधाकर सिंह परिहार सउनि राजेश द्विवेदी,श्यामबिहारी द्विवेदी , प्र आर बिरेंद्र पटेल,सुनील मिश्रा, सिरदेलाल उईके, आर महेश पटेल,प्रकाश सिंह की सराहनीय भूमिका रही












Leave a Reply