सिंगरौली
चौकी खुटार थाना वैढन चोरी करने वाले दो आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली श्री मनीष खत्री के निर्देशन में वह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शिवकुमार वर्मा जिला सिंगरौली के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी एस परस्ते, निरीक्षक अशोक सिंह परिहार थाना प्रभारी बैढन के मार्गदर्शन में मोबाइल एवं नगदी₹15000 चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया आपको बता दे की दिनांक 30 11.24 को निवासी ग्राम चितर बई कला चौकी खुटार थाना वैढन जिला सिंगरौली रिपोर्ट किया कि रात 7:30 बजे में अन्नपूर्णा स्वीट्स पर गया हुआ था लगभग 5 मिनट के बाद जब मैं अपनी मेडिकल दुकान पर वापस आया तो देखा कि हमारे दुकान का काउंटर खुला हुआ है उसमें रखा हुआ 15000 रुपए तथा एक नाक छोटा सैमसंग कंपनी की कीपैड मोबाइल गायब है तब आज पड़ोस के लोगों से पूछने पर पता चला की दुकान में कोई आया था दुकान के बगल के राकेश शाह जिसकी फोटोकॉपी की दुकान है बताया कि अभी-अभी दो लोग राहुल साकेत और शिवम साकेत आपकी दुकान में आए थे जो पीछे की गई तरफ चले गए इसके बाद दुकान के सामने लगे पंचायत के कैमरे का सीसीटीवी फुटेज दिखाया गया जिसके वीडियो में हमारे दुकान के अंदर घुसकर चोरी करते दो लड़के दिखे जिनकी पहचान ग्राम खुटार हरिजन बस्ती के ही राहुल साकेत और शिवम साकेत के रूप में हुई है रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना आरोपी गढ़ राहुल साकेत पिता स्वर्गीय जवाहीर लाल सकेत उम्र 22 वर्ष एवं शिवम साकेत उर्फ छुगनु पिता राधेश्याम साकेत उम्र 19 वर्ष दोनों निवासी खुटार हरिजन बस्ती चौकी खुटार थाना बैढ़न को गिरफ्तार कर जे आर पर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया
सराहनी भूमिका
चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सब लाल सिंह परिहार के नेतृत्व में सऊनि राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक राय सिंह, प्रधान आरक्षक राम दरस साकेत, प्रधान आरक्षक कुलदीप शर्मा, प्रधान आरक्षक रावेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक गणेश मीणा, आर राजेश, आर अभिषेक कुशवाहा एवं आर उमेश अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही
चौकी खुटार थाना वैढन चोरी करने वाले दो आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा जेल












Leave a Reply