सिंगरौली
प्राचीन समय से विराजमान ग्राम पिपरा झांपी में मां झांपी भगवती तक पहुंच मार्ग निर्माण का किया गया भूमि पूजन
आपको बता दे मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर ग्राम पिपरा झांपी मैं प्राचीन समय से विशाल पर्वत पर विराजमान मां झांपी भगवती का अद्भुत मंदिर स्थित है जहां पर आम जनमानस के द्वारा रास्ता बनाया गया था जिससे मंदिर तक पहुंचने में काफी कठिनाई होती थी लेकिन मन की अद्भुत कृपा की वजह से आज नीचे से लेकर मां के मंदिर तक पहुंच मार्ग निर्माण का भूमि पूजन किया गया जिसमें सिंगरौली के कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला देवसर विधानसभा के विधायक राजेंद्र मेश्राम सिंगरौली जिले के भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री सुंदरलाल शाह की विशिष्ट अतिथि में यह कार्यक्रम सफल हुआ अब मां के मंदिर तक पहुंचने में लोगों को काफी सुगमता और सरलता मिलेगी जिससे श्रद्धालु आसानी से विशाल पर्वत पर पहुंच सकेंगे और मां का दर्शन कर पाएंगे
! जय मां झापी भगवती !












Leave a Reply