Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

राजस्थान के जयपुर शहर को सीरियल ब्लास्ट से दहलाने की साजिश रचने वाले 11 में फरार आरोपी फिरोज उर्फ सब्जी को रतलाम पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजस्थान के जयपुर शहर को सीरियल ब्लास्ट से दहलाने की साजिश रचने वाले 11 में फरार आरोपी फिरोज उर्फ सब्जी को रतलाम पुलिस ने किया गिरफ्तार
NIA के द्वारा ₹500000 फरार आरोपी फिरोज की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा की गई थी अलसुफा के पांच मुख्य संस्थापक सदस्य में से होकर संगठन का खजांची था
भोपाल रतलाम थाना निबाहेड़ा राजस्थान पुलिस द्वारा 30 तारीख को चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कर को रोककर तलाशी लेते उसमें तीन व्यक्तियों जुबेर पिता फकीर मोहम्मद पठान, सैफुल्ला पूर्व सैफ खान पिता रमजानी अली एवं अल्तमस पिता बशीर खा तीनों निवासी रतलाम को विस्फोटक एवं बम बनाने में प्रयुक्त होने वाला सामान जिसमें टाइमर सेल वायर सहित अन्य सामग्री के साथ पकड़ा गया था पूछताछ के दौरान तीनों व्यक्तियों खूंखार अलसुफा नामक संगठन से जुड़े थे जो अपने संगठन सुफ़ा के न 8 सदस्यों अमीन फ़ावड़ा, आमीन हाजी, मजहर उर्फ छोटू इमरान पठान यूनुस साकी इमरान मटका आकिब महाराष्ट्र एवं फिरोज उर्फ सब्जी के साथ उक्त विस्फोटक पदार्थ के द्वारा जयपुर में सीरियल ब्लास्ट कर आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई गई थी थाना निबाहेड़ा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 150/22 धारा 4,5,6 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं धारा 13,15,16,18 एवं 20 UAPA के तहत पंजीकृत किया गया उक्त मामला अंतर राज्य होने पर एन आई द्वारा प्रकरण क्रमांक 18/2022/NIA/DLI दर्ज किया गया प्रकरण में NIA एवं राजस्थान पुलिस द्वारा 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था 11वां आरोपी फिरोज उर्फ सब्जी जो अलसुफा संगठन के प्रमुख पांच संस्थापक सदस्यों में से एक था जिसके पास संगठन के खजांची का पद था जो फरार चल रहा था जिसका लगातार तलाश की जा रही थी जिसकी गिरफ्तारी पर एनआई ए द्वारा₹500000 के इनाम की घोषणा की गई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *