Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

गीता महोत्सव में भाग लेने प्रतिभागियो को किया जा रहा है जागरूक

सिंगरौली

गीता महोत्सव में भाग लेने प्रतिभागियो को किया जा रहा है जागरूक
सिंगरौली 28 नवम्बर 2025/ राष्ट्रीय गीत महोत्सव के उपलक्ष में आयोजित ऑनलाइन गीता ज्ञान प्रतियोगिता मे अधिक से अधिक सहभागिता दर्ज करने के लिए कलेक्टर सिंगरौली श्री गौरव बैनल के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जगदीश कुमार गोमे के मार्गदर्शन में जिले में गीता महोत्सव अंतर्गत आयोजित गतिविधियों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है, जिसके तहत सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्रों को गीता महोत्सव के बारे में जानकारी दी जा रही है। जिला पंचायत के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री अवनीश पाठक, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.बी. सिंह , लीड कॉलेज प्राचार्य श्री एम यू सिद्दीकी द्वारा विद्यालय एवं महाविद्यालयों में छात्रों को गीता महोत्सव की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। गीता महोत्सव अंतर्गत जिला एवं जनपद स्तरीय कार्यक्रम दिनांक 1 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिला स्तर पर 1100 तथा ब्लॉक स्तर पर 500 – 500 प्रतिभागियों द्वारा सामूहिक गीता पाठ किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *