Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

दो अपहृत बच्चियों को जयंत पुलिस ने 2 घंटे के अंदर दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

सिंगरौली

दो अपहृत बच्चियों को जयंत पुलिस ने 2 घंटे के अंदर दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनीष खत्री के निर्देश और श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी एस परस्ते की सतत निगरानी , थाना प्रभारी विंध्य नगर श्रीमती अर्चना द्विवेदी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी जयंत सुधाकर सिंह परिहार द्वारा अपनी टीम के साथ दो अपहृत को जयंत पुलिस ने 02 घंटे के अंदर दस्तयाब कर किया परिजनों को सुपुर्द
सूचना करता मोहम्मद सफ़ुर्द्दीन पिता मो0 सलाउद्दीन उम्र 29 वर्ष निवासी बेग बस्ती जयंत थाना विंध्य नगर आज दिनांक 3/ 3 /2025 को सूचना दिया कि उसकी दो बच्चियों जिसकी उम्र 10 वर्ष एवं 5 वर्ष की जो माता-पिता के डांटने से नाराज होकर घर से कहीं चली गई है सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी जयंत द्वारा दो टीम गठित की गई जिसमें एक को उत्तर प्रदेश तरफ तथा एक टीम को सीधी तरफ रवाना किया गया जो उत्तर प्रदेश तरफ रवाना सुदा टीम जो शक्ति नगर अनपरा तरफ पता तलाश करती रही जो थाना अनपरा क्षेत्र अंतर्गत सूचना मिली कि दो बच्चियों स्कूली ड्रेस पहने हुए अनपरा थाना के सामने रोडवेज से उतरते देखे हैं जिस पर तत्काल आसपास पता तलाश किया जो दो बच्चियों दस्तयाब हुई जिसे पूछा गया जो बताए कि माता-पिता के डांटने के कारण रोडवेज बस जयंत से बैठकर अनपरा चली गई थी जो पुलिस के साथ वापस आ गई हूं
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी जयंत उनि सुधाकर सिंह परिहार, सउनि राजवर्धन सिंह, सउनि श्याम बिहारी द्विवेदी, उत्तम सिंह प्र आर सिरदे लाल उईके सुनील मिश्रा, आर महेश पटेल जीवन भाटी की सराहनीय भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *