Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

कचनी रोड ई-चेक गेट पर बड़ी कार्रवाई, अवैध खनिज परिवहन करने वाले 4 वाहनों पर लगभग 6 लाख का जुर्माना

सिंगरौली

कचनी रोड ई-चेक गेट पर बड़ी कार्रवाई, अवैध खनिज परिवहन करने वाले 4 वाहनों पर लगभग 6 लाख का जुर्माना

गौरव बैनल के निर्देश पर जिले में अवैध खनिजों के उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन और खनिज विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में कचनी रोड स्थित ई-चेक गेट से गुजरने वाले वाहनों की ऑनलाइन परीक्षण जांच के दौरान गुरुवार 07 मई 2026 को बड़ी कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान खनिज परिवहन में संलग्न चार वाहनों — MP66 H2022, MP66 ZH 8297, MP66 A4695 एवं CG29AJ1911 — के पास वैध ईटीपी (ई-ट्रांजिट पास) नहीं पाया गया। इसके बाद खनिज विभाग द्वारा संबंधित वाहन संचालकों के खिलाफ ऑनलाइन ई-चालान की कार्रवाई करते हुए कुल 5 लाख 95 हजार 600 रुपए का अर्थदंड प्रस्तावित किया गया। साथ ही संबंधित वाहन मालिकों को ऑनलाइन डिमांड नोटिस भी जारी कर दिए गए हैं।

जिला खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के नेतृत्व में खनिज विभाग की टीम द्वारा जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि समय-समय पर औचक निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

खनिज विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनिज कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन के राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *