Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

वैढन कोतवाली पुलिस द्वारा दो बालकों को वाराणसी से किया गया दस्तयाब

सिंगरौली
वैढन कोतवाली पुलिस द्वारा दो बालकों को वाराणसी से किया गया दस्तयाब
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री द्वारा अल्पहृत घूम बालक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली शिवकुमार वर्मा सीएसपी श्री पी एस परस्ते के मार्गदर्शन में वैढन थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार एवं उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय वह पुलिस टीम द्वारा दो बालकों को बनारस उत्तर प्रदेश से दस्तयाब किया गया दिनांक 16 फरवरी 2025 को फरियादी मनोज सोनी पिता विजय सोनी निवासी गनियारी एवं उमेश सिंह पिता श्यामलाल सिंह निवासी गनियारी द्वारा सूचना दर्ज कराई गई कि उनके लड़के कृष्ण कुमार सोनी उम्र 14 वर्ष तथा शुभम सिंह उम्र 15 वर्ष के दिनांक 15 फरवरी 2025 के शाम 7:30 बजे से घर से गायब हैं पता तलाश करने पर भी जानकारी नहीं मिल पा रही है जिसकी सूचना थाना बैढन में अलग-अलग अपराध क्रमांक 196/2025 धारा 137 (2) बी एन एस एवं अपराध क्रमांक 202/2025 धारा 137 (2) बी एन एस कायम का विवेचना में लिया गया पुलिस अधीक्षक सिंगरौली प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बालकों की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया जिसमें थाना प्रभारी कोतवाली अशोक सिंह परिहार द्वारा उप निरीक्षक अभिषेक पांडे के नेतृत्व में पुलिस बल की तीन टीम में गठित कर बालकों की हर संभव यथा स्थान पर पता तलाश कराई गई बालक कृष्णा सोनी एवं सुभम सिंह को 17 फरवरी 2025 के प्रातः काशी बनारस से दस्तयाब किया गया आप बालकों को पाकर परिजन द्वारा काफी खुशी व्यक्त की गई इस संपूर्ण कार्रवाई में वैढन कोतवाली थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार द्वारा उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय सहायक उप निरीक्षक अरविंद द्विवेदी अशोक सिंह बघेल पप्पू सिंह प्रधान आरक्षक शिवम सिंह जितेंद्र सेगरर की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *