Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

06 घंटे के भीतर चोरी गई 9 भैंस कीमती 290000 रुपए का बरामद

सिंगरौली
पुलिस चौकी खुटार की बड़ी कार्यवाही
06 घंटे के भीतर चोरी गई 9 भैंस कीमती 290000 रुपए का बरामद
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी एस परस्ते वह कोतवाली प्रभारी अशोक सिंह परिहार के सतत निगरानी में चौकी प्रभारी खुटार श्री केपी सिंह द्वारा चोरी गई 9 अदद भैंस को 6 घंटे के अंदर बरामद किया गया
दिनांक 13 5 2025 को फरियादी शिवधारी बियार पिता स्वर्गीय रामकिशन बियार उम्र 50 वर्ष निवासी ज़रौधी पुलिस चौकी खुटार थाना बैढ़न जिला सिंगरौली (म प्र) उपस्थित चौकी आकर एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया इसकी 9 काली भैंस कल कीमती 290000 रुपए की कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गए उपरोक्त मामला धारा 303 (2) बी एन एस कहां पाए जाने से अपराध क्रमांक 566/25 धारा 303(2) बी एन एस का कायम कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपीगण 1 हसीमुद्दीन अंसारी पिता निजामुद्दीन अंसारी उम्र 21 वर्ष 2 सत्येंद्र कुमार दुबे पिता बाबा राम दुबे उम्र 19 वर्ष 3 करामत हुसैन पिता रुस्तम अली उम्र 19 वर्ष सभी निवासी ग्राम खुटार थाना बैढ़न जिला सिंगरौली (म प्र) की सतत पता तलाश कड़ी मशक्कत के बाद ग्राम अच्छी थाना बैढ़न से चोरी गयी 09 अदद भैंस को 6 घंटे के अंदर बरामद किया जाकर कब्जे पुलिस लिया गया
विशेष योगदान-उप निरीक्षक श्री केपी सिंह, सउनि मुनींद्रदेव पांडे, प्र आर रावेंद्र सिंह, प्र आर गजराज सिंह, आर प्रदीप राठौर, आर वीर बहादुर सिंह, आर गौरव यादव, आर राजेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *