Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

बरगवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

सिंगरौली

बरगवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

 

बरगवां थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नगदी, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं पर्स बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 मई 2026 की रात करीब 8 बजे बरगवां क्षेत्र में फरियादी शिवेंद्र कुमार तिवारी निवासी हर्रई थाना चितरंगी से आरोपियों ने मारपीट कर 4800 रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं पर्स छीन लिया था। साथ ही आरोपियों ने आधार कार्ड का उपयोग कर खाते से 4500 रुपये भी निकाल लिए थे।

मामले की शिकायत पर थाना बरगवां में अपराध क्रमांक 263/2026 धारा 309(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी कमलेश साकेत उर्फ लक्की, सुमित कुमार साकेत एवं विकास कुमार साकेत को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई 9300 रुपये की राशि, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं पर्स बरामद किया गया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक मो. समीर, सब इंस्पेक्टर अरुण पटेल, विनोद मिश्रा, फूल सिंह, संजय यादव, अनुप मिश्रा, नंदकिशोर बागरी, आर. अरविंद यादव एवं प्रतीक कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *