Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

धोखाधड़ी करने वाले दो नफर आरोपियों को माड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल-

सिंगरौली
धोखाधड़ी करने वाले दो नफर आरोपियों को माड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल-
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के दिशा निर्देश एवं एसडीओपी मोरवा के के पांडेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माड़ा निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा की निगरानी मे दिनांक 25 5 2025 को फरियादी नरेंद्र दयाल पिता स्वर्गीय शंभू दयाल सिंह उम्र 55 वर्ष हाल पता प्रोजेक्ट डायरेक्टर APEX स्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड इंदौर मध्य प्रदेश के द्वारा थाना माड़ा में लिखित सूचना दिया गया कि मेरी कंपनी का काम महान एनर्जन लिमिटेड बंधौरा अडानी कंपनी में टाउनशिप बनाने का जो मेरे देखरेख में अगस्त 2024 से चल रहा है मेरे साथ अन्य कर्मचारियों के साथ प्रोजेक्ट मैनेजर बिट्टू सिंह तोमर भी काम कर रहा है मेरी कंपनी में जो टाउनशिप बनाने के लिए समान सीमेंट 1700 बोरी कीमती 467500 रेता दो गाड़ी 90000 फ्लाई एश ब्रिक्स 57 गाडी कुल रुपए 644100 स्ट्रक्चरल स्टील एवं एमएस स्क्वायर पाइप 201000 बाइंडिंग वायर 228000 रुपए एम एस एंगल 100500 रु डीजल 558000 रुपए 110000 रुपए एवं अन्य सामान कल कीमती करीबन 2399100 का जो सामान बाहर से मंगा कर टाउनशिप के निर्माण के लिए आता था जिसकी जवाबदारी बिट्टू सिंह तोमर की थी जो सामान रिसीव करने एवं पावती देने तथा सामान के उपयोग एवं रखरखाव की थी करीबन दिसंबर वर्ष 2024 से बिट्टू सिंह तोमर MEL GATE ENTRY PROJECT CONTRACTOR INWARD अडानी कंपनी की फर्जी सेल जो बिट्टू सिंह तोमर बनाकर रखा था उसे लगाकर आने वाले सामान के चलन में फर्जी सेल लगाकर स्टोर कीपर के माध्यम से कंपनी के रिकॉर्ड में एंट्री करवा देता था तथा बिट्टू सिंह तोमर एवं जितेंद्र सिंह राजपूत दोनों मिलकर कंपनी के साथ कूट रचित सेन एवं दस्तावेज तैयार कर अमानत में खयानत करते हुए छल पूर्वक धोखाधड़ी किए हैं रिपोर्ट पर अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
गिरफ्तार आरोपी- बिट्टू सिंह तोमर पिता प्रीतम सिंह तोमर उम्र 40 वर्ष पता 100 तिफ़पुर चुखेड़ी चाँदपुर थाना चाँदपुर जिला बिजनौर (उ प्र )
जितेंद्र सिंह राजपूत पिता जगत सिंह राजपूत उम्र 30 वर्ष पता 16 रमपुरा थाना जय सिंह नगर जिला सागर(म प्र)
सराहनीय भूमिका-
निरी शिवपूजन मिश्रा,सउनि अजीत सिंह,आर मनोज रावत,आर अजय यादव की भुमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *