सिंगरौली / चितरंगी
सिंगरौली सोशल मीडिया पर चल रही रिश्वत लेने की खबर को सहायक प्रभारी डीडीओ बब्बू सिंह ने बताया निराधार-
खबर मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से है जहां पर संकुल केंद्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चितरंगी के आहरण वितरण प्रभारी अधिकारी बब्बू सिंह का ऑफिस में रिश्वत लेने का विडियो वायरल हुआ था वायरल वीडियो के संबंध में संकुल केंद्र चितरंगी के सहायक आहरण वितरण अधिकारी बब्बू सिंह ने रिश्वत लेने के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए निराधार बताया है बब्बू सिंह से इस सम्बंध मे बात की गई तो उन्होंने कहा कि नोडीहवा विद्यालय के अतिथि शिक्षक पियूष बैस के द्वारा उनका वेतन नहीं मिलने के कारण हमसे कर्ज लिए थे जो कि हमें वापस कर रहे थे हमसे थोड़ा चुक हुईं हैं कि ऑफिस में बैठकर ही हमने पैसे ले लिए बाकी हमारे द्वारा कोई रिश्वत नहीं लिया गया है सोशल मीडिया पर चल रही खबरें निराधार एवं तथ्यहीन है। बब्बू सिंह के बयान के बाद इस खबर की सत्यता के लिए जब अतिथि शिक्षक पियूष बैस से फोन पर बात की और बताया कि आपकी काल रिश्वत देने के वायरल वीडियो की सत्यता परीक्षण के लिए रिकॉर्डिंग किया जा रहा है आप बताएं कि क्या आपने रिश्वत दिया है तो पीयूष बैस ने कहा कि नहीं मैं बब्बू सिंह से कर्ज लिया था जिनका मैं पैसा चितरंगी गया था तो वापस कर रहा था जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है हमने किसी भी तरह का कोई रिश्वत नहीं दिया है। नहीं हमसे किसी तरह की रिश्वत की मांग कभी किया गया है
फिलहाल सहायक डीडीओ अधिकारी के बयान में कितना दम है यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल सोशल मीडिया में चल रही खबर को सिरे से खारिज किया है। उधर वीडियो वायरल होने के बाद ही जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से सहायक संचालक पूरे मामले की जांच करने कल नौडीहवा पहुंची थी।












Leave a Reply