Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

कलेक्टर ने देवसर में की जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यो की समीक्षा

सिंगरौली

कलेक्टर ने देवसर में की जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यो की समीक्षा

कलेक्टर के निर्देशन में अदानी समूह 15 तालाबो तथा हिन्डालको करेगा 10 तालाबो का जीर्णोद्धार

पीएम जनमन योजना के कार्यो में प्रगति लाने के दिए निर्देश

सिंगरौली 7 मई 2026/ कलेक्टर श्री गौरव बैनल के द्वारा मंगल भवन देवसर में आयोजित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की बैठक आयोजित कर जल गंगा संवर्धन अभियान एवं पीएम जनमन योजना की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभयान की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि कि आगामी मानसून को देखते हुए जिले के चिन्हित तालाबों के गहरीकरण का कार्य आने वाले सोमवार से अनिवार्य रूप से प्रारंभ कर दिया जाएगा। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तकनीकी अमले के साथ समन्वय कर कार्यस्थल का निरीक्षण करें ताकि वर्षा जल संचयन के लिए समय रहते पर्याप्त व्यवस्था की जा सके। इसके साथ ही, तालाबों के किनारों पर व्यापक वृक्षारोपण की योजना भी बनाई जायें। कलेक्टर ने जिलें में कार्यरत औद्योगिक कम्पनी आदानी समूह को सीएसआर मद से 15 तालाबो का जीर्णोद्धार तथा हिन्डलको को अपने सीएसआर मद से जिले के 10 का जीर्णोद्धार कराने के भी निर्देश दिए है। जिसके तहत संबंधित कम्पनियों द्वारा तालाबो के जीर्णोद्धार का कार्य किया जायेगा।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएम जनमन) की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश कि लाभार्थियों को मिलने वाली किश्तों में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आवास निर्माण के प्रत्येक चरण के पूर्ण होते ही अधिकारियों को भौतिक सत्यापन (फिजिकल वेरिफिकेशन) करने और तुरंत अगली किश्त जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि लक्ष्य यह है कि सभी स्वीकृत आवासों का निर्माण निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा हो जाए और पात्र परिवारों को उनका अपना पक्का घर मिल सके।

स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना के तहत शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए भी कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होने निर्देश दिए कि जिन जिन हितग्राहियों की तकनीकी कारणों या दस्तावेजों की कमी की वजह से आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहे हैं, वहां विशेष शिविर आयोजित किए जायें। इन शिविरों के माध्यम से ई-गवर्नेंस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर ही समस्याओं का निराकरण करेगी। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे फील्ड पर सक्रिय रहकर कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करें और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करें। बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर सहित सहायक यंत्री, उपयंत्री, सचिव रोजगार सहायक उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *