Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

सीईओ जिला पंचायत ने चितरंगी में की जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा

सिंगरौली

सीईओ जिला पंचायत ने चितरंगी में की जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा

सिंगरौली 4 मई 2026/जिला पंचायत सिंगरौली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जगदीश कुमार गोमे ने विकासखंड चितरंगी का सघन दौरा कर वहाँ संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित जनपद पंचायत भवन और सामुदायिक भवन चितरंगी के निर्माण कार्यों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शेष कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएँ, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ शीघ्रता से आमजन तक पहुँच सके।

इसी क्रम में सीईओ श्री गोमे ने क्षेत्र में चल रहे ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अभियान के अंतर्गत तालाबों के गहरीकरण, गाद निकासी और अन्य जल संरक्षण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने जल स्रोतों के पुनरुद्धार को प्राथमिकता देते हुए कहा कि जल संचयन के इन कार्यों में किसी भी प्रकार की तकनीकी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अरविंद कुमार डामोर, जनपद पंचायत चितरंगी के सीईओ श्री मान सिंह संयम सहित विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *