Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

विंध्यनगर पुलिस ने₹5000 का इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सिंगरौली/विंध्यनगर
विंध्यनगर पुलिस ने₹5000 का इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर भेजा जेल
श्रीमती निवेदिता गुप्ता पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के कुशल निर्देशन एवं श्री पी एस परस्ते नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर के मार्गदर्शन में मिली कामयाबी
19 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ होने की सूचना मिलने पर तत्काल अपराध का पंजीयन कर आरोपी किसी भी गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई थी जो आरोपी अभ्यासिक अपराधी होने के कारण पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था जिसकी गिरफ्तारी हेतु हर संभव प्रयास किया गया एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सिंगरौली द्वारा ₹5000 का नगद इनाम घोषित किया गया था जिसे आज दिनांक 18/10 /24 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया आरोपी अरविंद रजक पूर्व का आदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध थाना वैढन एवं विंध्यनगर में कुल 18 अपराध पंजीबद्ध हैं तथा थाना बहन का गुंडा बदमाश भी है छेड़छाड़ के आरोप में तथा इसके पूर्व वर्ष 2000 में बलात्कार के आरोप में जेल जा चुका है कलेक्टर महोदय द्वारा उक्त आरोपी के विरुद्ध दो बार जिला बदर की कार्यवाही की जा चुकी है आरोपी द्वारा इस बार जिला बदर में रहते हुए प्रतिबंध के बावजूद जिले में प्रवेश कर फरियाद दिया के साथ छेड़छाड़ की घटना घटित किया जिस पर विंध्यनगर पुलिस द्वारा उक्त अपराध के साथ-साथ मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम का उल्लंघन करने पर धारा 14 के तहत भी कार्यवाही की गई

सराहनीय भूमिका- निरीक्षक अर्चना द्विवेदी, उपनिरीक्षक सितला यादव, सहायक उप निरीक्षक रमेश प्रजापति, सुनील दुबे प्रधान आरक्षक बृजेश सिंह कृष्ण कुमार पांडे श्रवण सोनी विजय खरे रुकमणी तिवारी आरक्षक राजकुमार शर्मा का सराहनीय योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *