Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

सिंगरौली, ट्रामा सेंटर के डॉक्टर ड्रामा कर,,मासूम बच्ची की लें लीं जान,,! परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही की आरोप!

सिंगरौली/वैढन
सिंगरौली, ट्रामा सेंटर के डॉक्टर ड्रामा कर,,मासूम बच्ची की लें लीं जान,,! परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही की आरोप!भगवान का दूसरा रूप कहे जाने वालें डॉक्टर,, बने यमराज,, भ्रमित कर एक बच्ची की ले ली जान!

डॉक्टर की लापरवाही पर पीड़ित परिवारजनो ने लगाया आरोप, ऐसा ही एक मामला सिंगरौली जिले से मासूम बच्ची का पिता अपने हाथ में इमरजेंसी का पर्ची कटा कर रोते बिलखते बता रहा है कि हमारे बच्ची का इलाज अगर समय पर हो जाता तो जान बच जाती, वही बच्ची का पिता आरोप लगाते हुए कह रहा है अस्पताल के डॉक्टरो द्वारा हमें ऊपर,, नीचे करके भ्रमित कर दिया गया जिससे हमारी बच्ची की बीमारी का इलाज समय रहते नहीं हो पाया जिस वजह से बच्ची की मौत हो गई!

जब कि सरकार के खजाने से करोड़ों रुपए की लागत से ट्रामा सेंटर अस्पताल गरीबों की बेहतर इलाज के लिए बनाया गया है ताकि अच्छी नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध हो सके लेकिन ऐसा सिंगरौली जिले में आपको देखना मुनासिब हो जाएगा डॉक्टरों की लापरवाही से आए दिन मरीजों की जान जाती है,! जहाँ देखने और सुनने को मिल रहा है लेकिन जिला प्रशासन एवं विधायक सासंद इस विषय पर मौन है इसमें कहने में कोई संकोच नहीं है तभी तो इस ओर किसी का ध्यान नहीं है अब सवाल खड़ा होता है,,कि कब तक ट्रामा सेंटर की ड्रामा से मरीज राहत की सांस ले पाएंगे!लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों पे प्रशासन की ओर से कब होंगी ठोस कार्यवाही!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *