Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही डीजल की कालाबजारी करते लाखों रूपये कीमती डीजल व टैंकर किया जप्त

सिंगरौली/वैढन

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही डीजल की कालाबजारी करते लाखों रूपये कीमती डीजल व टैंकर किया जप्त
पुलिस अधीक्षक, सिंगरौली श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी.एस परस्ते के नेतृत्व में आवश्यक वस्तुओं जैसे पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी कोतवाली को निर्देशित किया गया। जिसके पालन में कोतवाली पुलिस द्वारा टैंकर क्र. MP66H0770 में कालाबाजारी करते 10,000/- लीटर डीजल कीमती 9,19,700/- रूपये जप्त कर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
विवरण- दिनांक 16-06-2024 को मुखबिर सूचना द्वारा प्राप्त हुई कि टेंकर क्रमांक MP66H0770 में अवैध रूप से डीजल की कालाबाजारी कर विक्रय हेतु मोरवा से बैढ़न होते हुए बंधा ले जा रहा है उक्त सूचना पर माजन मोड़ पहुँचकर चेकिंग दौरान टैंकर को रोका गया जिसके चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम पता देवीलाल यादव पिता गोपाल यादव उम्र 32 वर्ष साकिन भगत सिंह कालोनी थाना मोरवा का होना एवं मोरवा के भुपेश अग्रवाल के पेट्रोल पंप से उक्त टैंकर में 10,000/- लीटर डीजल कुल कीमती 9,19,700/- रूपये लेकर बंधा कोल माइंस जाना बताया। डीजल टैंकर क्रमांक MP66H0770 को अभिरक्षा में लेकर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत सार्वजनिक जीवन, अर्थव्यवस्थाओं तथा उपभोक्ताओं के हित के संरक्षण के लिए पेट्रोलियम पदार्थों का उत्पादन भण्डारण नियम 02 के उपधारा (झ) के अंतर्गत फुटकर विक्रय से एक ग्राहक को 2,500/- लीटर से अधिक पेट्रोलियम पदार्थों का विक्रय नहीं किया जा सकता। अतः आरोपी चालक देवीलाल यादव पिता गोपाल यादव उम्र 32 वर्ष साकिन भगत सिंह कालोनी थाना मोरवा द्वारा धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम का अपराध घटित कारित करना पाये जाने से टैंकर क्रमांक MP66H0770 मय डीजल के जप्त किया जाकर धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

अपराध क्रमांक – 859/2024 धारा 3/7 ईसी एक्ट

जप्त मशरूका – डीजल टैंकर क्रमांक MP66H0770 में 10,000/- लीटर डीजल कुल कीमती 9,19,700/- रूपये।

विशेष योगदान उक्त कार्यवाही में निरी. अशोक सिंह परिहार, उनि रूपा अग्निहोत्री, उनि शिवकुमार दुबे, सउनि उमेश द्विवेदी, सउनि राजेश शुक्ला, प्रआर राजेश सिंह, आर. बृजेन्द्र धाकड़, आर दुम्मन पन्द्रे का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *