Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कि गई जनसुनवाई

सिंगरौली/वैढन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कि गई जनसुनवाई

पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता ने प्रत्येक फरियादी की सुनी समस्या

राजपत्रित अधिकारी (पुलिस), थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों को कार्यवाही के दिये निर्देश

आज दिनांक 18 जून 2024 को श्रीमती निवेदिता गुप्ता, पुलिस अधीक्षक, जिला सिंगरौली के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन सुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान, श्री शिव कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री पी.एस. परस्ते, नगर पुलिस अधीक्षक विध्यनगर, श्री अशोक सिंह परिहार, थाना प्रभारी बैढ़न व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई श्रीमती निवेदिता गुप्ता, पुलिस अधीक्षक, जिला सिंगरौली, के द्वारा आयोजित की गई जनसुनवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदको के द्वारा आवेदन पत्र समक्ष में प्रस्तुत किये गये , जिसे प्रत्येक आवेदकों से रू-ब-रू होकर उनकी शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से गंभीरतापूर्वक सुना जाकर कई शिकायतो का मौके में निराकरण कराया गया तथा शेष आवेदन पत्र में वैधानिक कार्यवाही हेतु राजपत्रित अधिकारी (पुलिस), थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियो को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *