Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

अवैध उत्तखनन कर परिवहन करते दो टीपर 407 वाहन को चितरंगी पुलिस ने किया जप्त

सिंगरौली/चितरंगी
अवैध उत्तखनन कर परिवहन करते दो टीपर 407 वाहन को चितरंगी पुलिस ने किया जप्त
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के कुशल निर्देशन एवं श्री शिवकुमार वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के सतत मार्गदर्शन तथा आशीष जैन अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चितरंगी को दिनांक 19 /2 /2025 मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम वर्दी में रेत के टीले से दो 407 टीपर रेत खोद कर टीपर में लोड कर रहे हैं जिसकी सूचना पर तत्काल थाना चितरंगी मय स्टाफ के ग्राम वर्दी पहुंचे वर्दी बालक छात्रावास के पास एक बिना नंबर के 407 टिप्पर जिसका केबिन सफेद रंग का और बॉडी पीले रंग तथा टी पर क्रमांक UP 64 T 3075 का रेत लोड कर मूडपेली तरफ आ रहा था जो पुलिस को देखकर रेत सहित दोनों टीपर वाहनों को छोड़कर भाग गए दोनों टिपर407 वाहनों में करीबन तीन-तीन घन मीटर रेत लोड थी जिसे मौके से जपती कार्रवाई कर थाना चितरंगी में धारा 303(2),317(5) बी एन एस 4,21खान खनिज अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है
उक्त कार्रवाई में महत्वपूर्ण योगदान
निरीक्षक सुधेश तिवारी , उनी सुरेंद्र यादव, सउनि मनीष सेन, प्रआर राजू रावत, भैया लाल यादव, नंदलाल यादव, सुभाष पाल, सर्वदानंद राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *