Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

मोटरसायकल चोर को शासन चौकी की पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिंगरौली /शासन

मोटरसायकल चोर को शासन चौकी की पुलिस ने किया गिरफ्तार
श्रीमती निवेदिता गुप्ता, पुलिस अधीक्षक, जिला सिंगरौली के निर्देशन में, श्री शिवकुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला सिंगरौली के मार्गदर्शन में व श्री पी.एस. परस्ते, नगर पुलिस अधीक्षक की सतत् निगरानी एवं श्री अशोक सिंह परिहार, थाना प्रभारी बैढ़न तथा चौकी प्रभारी सासन, संदीप नामदेव को एक मोटरसाइकिल चोर को पकड़ने में कामयाबी मिली है, जिसमे सासन पावर लिमिटेड कंपनी के पास से चोरी की गई 1 नग मोटरसाइकल कीमती लगभग 35,000/- रुपये की जप्त कर चोर को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
जप्त माल का विवरण – स्प्लेंडर प्रो वाहन क्र. MP66MA8015 कीमती 35,000/- रुपए
नाम आरोपी – सतीश साहू पिता अंजनी साहू उम्र 21 वर्ष निवासी गनियारी थाना बैढन
घटना का विवरण – कुछ दिन पूर्व 29/05/2024 को सासन पावर लिमिटेड कंपनी के सामने से मोटर साइकल चोरी हुई थी जिसकी सूचना पुलिस चौकी सासन में 06/06/2024 को प्राप्त हुई। सूचना मिलते हि अपराध कायम कर टीम गठित की गई और सतत् प्रयास से टीम ने मोटर साइकल चोर को शिवपहरी बाजार सासन से पकड़ लिया जिसके पास स्प्लेंडर प्रो वाहन क्र. MP66MA8015 प्राप्त हुआ। वाहन को पुलिस ने जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है|

*सराहनीय भूमिका* – उनि संदीप नामदेव, चौकी प्रभारी सासन के साथ सउनि जगत सिंह, प्रआर जितेंद्र सेंगर, फूल सिंह, राममूर्ति मीणा, संतोष साकेत, आर मुकेश कुमार पटेल, राहुल सिंह, राजकुमार शाक्य की मुख्य भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *