Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

मोरवा में मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, लाठी से हमला कर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी हिरासत में

सिंगरौली

मोरवा में मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, लाठी से हमला कर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी हिरासत में

जिले के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पडताली गांव में मुर्गा बनाने और खाने को लेकर हुए आपसी विवाद में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मोतीलाल पनिका पिता स्वर्गीय सरजू पनिका उम्र 58 वर्ष निवासी पडताली थाना मोरवा के रूप में हुई है। घटना 20 मई की रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। मामले की सूचना मृतक की बेटी सीताकुमारी पनिका ने मोरवा थाने में दी।

पुलिस को दी तहरीर में सीताकुमारी ने बताया कि वह नगर निगम में ड्यूटी करने गई थी। इसी दौरान दोपहर करीब 1 बजे उसके पिता मोतीलाल पनिका और मनीराम पनिका के बीच मुर्गा बनाने और खाने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि मनीराम पनिका ने लाठी से हमला कर मोतीलाल को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

 

शाम करीब 7 बजे जब परिजन घर पहुंचे तो मोतीलाल घायल अवस्था में मिले। उन्हें तत्काल निजी वाहन से एनसीएल अस्पताल सिंगरौली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

 

मामले में मोरवा निरीक्षक डॉ ज्ञानेंद्र सिंह ने बीएनएस की धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं थाना प्रभारी ने तत्काल घटनास्थल का मुयाना करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं आरोपी मनीराम पनिका से पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *