सिंगरौली/वैढन
कोतवाली पुलिस द्वारा मध्य रात्रि में की गई सघन चेकिंग बिना वैद्य कागजात के पाए जाने वाले वाहन चालकों के विरुध की गई कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक पिएस परस्ते के नेतृत्व में दिनांक 12 जून 2024 की मध्य रात्रि थाना कोतवाली वैढन पुलिस द्वारा शहर में हो रही चोरी व लूट की घटनाओं पर रोक लगाने हेतु शहर के विभिन्न स्थानों में वाहनों की सघन चेकिंग की गई वाहन चेकिंग के दौरान सात वाहनों में कमी पाए जाने पर चालानी कार्यवाही कर समन शुल्क की रकम 8100 रुपए वसूली गई अनावश्यक रूप से घूमते हुए व्यक्तियों से पूछताछ कर उन व्यक्तियों को समझाइए भी दी गई की रात्रि में बिना आवश्यकता का भ्रमण ना करें इस प्रकार कोतवाली पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर रोक लगाने हेतु आदतन अपराधियों एवं संदेहियो की लगातार सघन चेकिंग की जा रही है
सघन चेकिंग में श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्री स परस्ते के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अशोक सिंह परिहार सउनी विजय अग्निहोत्री सऊनी विनोद सिंह सऊनी डीएल वर्मा सऊनी उमेश द्विवेदी प्रधान आरक्षक जितेंद्र सेंगर प्रधान आरक्षक रामकृष्ण बागरी प्रधान आरक्षक सूर्यभान प्रधान आरक्षक शिवम सिंह अनिल नवैत राजन बागरी उपस्थित रहे












Leave a Reply