मोरवा पुलिस ने 12 घंटे में चोरी का किया खुलासा, नाबालिग गिरफ्तार मोरवा थाना क्षेत्र की एनसीएल कॉलोनी में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लेकर चोरी गया करीब 5 लाख रुपये मूल्य का सोना-चांदी एवं नकद 3000 रुपये बरामद किया है।
सीसीटीवी जांच और मुखबिर की सूचना पर एनसीएल कॉलोनी गोल चक्कर के पास आरोपी को पकड़ा गया। नाबालिग ने चोरी की वारदात कबूल की, जिसे विधि अनुसार किशोर न्यायालय में पेश किया गया।
Related posts:
कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही डीजल की कालाबजारी करते लाखों रूपये कीमती डीजल व टैंकर किया जप्तJune 18, 2024
आयुष्मान कार्ड बनायें जाने के कार्य को निर्धारित समय पर लक्ष्य अनुसार पूर्ण करेः-कलेक्टरNovember 11, 2024
ग्राम पंचायत पिपरा झांपी में सड़क निर्माण पर सवाल, बालू की जगह घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप, वीडिय...April 6, 2026












Leave a Reply