सिंगरौली
जिला स्तरीय वृहद युवा संगम रोजगार मेला 2 दिसम्बर को होगा आयोजित
30 से अधिक औद्योगिक कम्पनिया रोजगार मेले में शामिल होकर उपलंब्ध करायेगी रोजगार के अवसर
सिंगरौली 28 नवंबर 2025 / जिले के बेरोजगार युवा युवातियो को रोजगार का अवसर उपलंब्ध कराने के उद्देश्य युवा संगम स्वरोजगार, रोजगार, अप्रैटिसशिप मेले का वृहद स्तर पर आयोजन कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिला प्रशासन,रोजगार कार्यालय सिंगरौली,सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग एवं आईटीआई सिंगरौली के संयुक्त्त तत्वाधान राजमाता चूनकुमारी स्टेडिम बैढ़न में 2 दिसम्बर 2025 को आयोजित किया जा रहा है।
रोजगार मेले मे भाग लेने वाली कम्पनियाँ महान इनर्जेन लि (अदानी पॉवर लि) बंधौरा सिंगरौली,रिलायंस पावर लि सासन सिंगरौली,रिलायंस कोल माइंस लि. मुहेर सिंगरौली, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लि. बरगवां सिंगरौली,जे.पी. निगरी सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन सिंगरौली,जय प्रकाश पॉवर वेंचर लि.अमिलिया नार्थ कोल माइंस सिंगरौली,ए.पी. एम. डी.सी. सिंगरौली, एन.सी.एल. सिंगरौली, एन.टी.पी.सी. विध्यनगर सिंगरौली, एल. एण्ड टी बैढ़न सिंगरौली, त्रिमुला इंडस्ट्रीज प्रा.लि गोदवाली सिंगरौली, बैढ़न इंजीनियरिंग प्रा.लि. बलियरी सिंगरौली सिंब्रोज सोलार प्रा.लि. बैढ़न सिंगरौली,कॉरामोस आयरन एण्ड पॉवर लि. सिंगरौली,व्ही. कॉमर्शियल प्रा.लि. सिंगरौली, टाटा कॉमर्शियल लि.सिंगरौली,चंद्रा एण्ड कंपनी प्रा.लि. सिंगरौली, यशस्वी ग्रुप सिंगरौली,बेको प्रा.लि. सिंगरौली,रीवा गैसेज एण्ड ग्रुप्स प्रा.लि. बलियरी सिंगरौली, भगवती फ्रंटलाइन मोटोराइजर प्रा.लि. सिंगरौली, टी. एच.बी.सी. इंडिया लि. सिंगरौली, हिंदुस्तान ऑटोमोटिव लि. सिंगरौली, कैलिबर माइनिंग एण्ड लॉजिस्टिक लि. सिंगरौली, मे.आई.एस.सी. एस.ए. यादव (जे. व्ही) खड़िया,एस. एल. एल.एस.आई.पी.एल. (जे. व्ही) निगाही, जेस्को दुधीचुआ सिंगरौली,सीटी कार्य प्रालि सिंगरौली. भारत सिक्योरिटी एजेंसी बैढ़न सिंगरौली,एस.आई.एस. सिक्योरिटी सिंगरौली एवं अन्य कम्पनियों द्वारा योग्यता अनुसार रोजगार का अवसर उपलंब्ध कराया जायेगा। अभ्यर्थियो की शैक्षणिक योग्यता 5 वी, 12, आईटीआई, डिप्लोमा, पालीटेक्निक, बी टेक, स्नातक, पोस्ट ग्रेजुएसन, एव अन्य, आयु सीमा 18 से 40 वर्ष, वेतनमान कम्पनी के नियमानुसार, अभ्यर्थियो अपने बायोडाटा के साथ 2 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाले रोजगार मेले में भाग लेकर रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए फोन नम्बर 07805 233248 पर सम्पर्क किया जा सकता है।












Leave a Reply