सिंगरौली
पुलिस ने खेत मे लगे झटका तार मे अवैधानिक तरीके से बिजली करंट लगाने वाले के विरुद्ध नवानगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
के अमलोरी बस्ती मे खेत मे लगे झटका तार मे अवैधानिक तरिके से बिजली करंट के चपेट मे आने से मृत्यु होने पर बिजली करंट लगाने वाले, आरोपी को थाना नवानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
अपराध क्रमांक धारा*- 0055 /2026 धारा 105 BNS—-
आरोपी – अमृत लाल साहू पिता लक्ष्मण प्रसाद साहू उम्र 32 वर्ष सा.अमलोरी बस्ती थाना नवानगर जिला सिगरौली (म.प्र.)।
नाम पता मृतिका – अंशिका उर्फ कल्पना कहार पिता हृदयलाल कहार उम्र 12 वर्ष सा.टीएच फोर के पास अमलोरी बस्ती थाना नवानगर जिला सिगरौली (म.प्र.) ।
मनीष खत्री (भापुसे) पुलिस अधीक्षक महोदय सिगरौली सर्वप्रिय सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन मे, उमेश कुमार प्रजापति सीएसपी विन्ध्यनगर के नेतृत्व मे थाना प्रभारी थाना नवानगर डा.अनिल कुमार पटेल व पुलिस टीम को खेत मे लगे झटका तार मे अवैधानिक तरिके से बिजली करंण्ट लगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 01/03/2026 को मर्ग क्रमांक 07/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत प्राप्त मर्ग डायरी की विवेचना के दौरान घटनास्थल एमक्यू-433 एनसीएल कॉलोनी निगाही का निरीक्षण, पंचनामा, साक्ष्य संकलन एवं गवाहों के कथन लिए गए। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं गवाहों के बयानों से यह तथ्य सामने आया कि मृतिका कल्पना कहार पिता हृदयलाल कहार उम्र 12 वर्ष निवासी टीएच फोर के पास, अमलोरी बस्ती थाना नवानगर जिला सिंगरौली की मृत्यु आरोपी द्वारा खेत मे लगे झटका तार मे अवैधानिक तरिके से बिजली करंट लगाने से करंट की चपेट में आने से मृत्यु हुई।
जांच में यह स्थापित हुआ कि आरोपी अमृत लाल साहू पिता लक्ष्मण प्रसाद साहू उम्र 32 वर्ष निवासी अमलोरी बस्ती थाना नवानगर जिला सिंगरौली द्वारा यह जानते हुए कि खेत मे लगे झटका तार मे अवैधानिक तरिके से बिजली करंण्ट लगाने से किसी की भी मृत्यु हो सकती है,उसके बावजूद भी लापरवाही पूर्वक करंट लगाया गया, जिससे उक्त घटना घटित हुई।
उक्त आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 105 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी का जिला चिकित्सालय बैढ़न में चिकित्सीय परीक्षण कराकर माननीय न्यायालय बैढ़न में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेजा गया है।
सराहनीय भूमिका__ थाना प्रभारी नवानगर निरीक्षक डॉ. अनिल कुमार पटेल, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, प्रधान आरक्षक बृजेन्द्र यादव, आरक्षक सरोज कुशवाहा एवं आरक्षक विकास तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।












Leave a Reply