Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

महिला बाल विकास अधिकारी तथा तथा सीएमएचओ ने संयुक्त रूप से किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण

सिंगरौली

महिला बाल विकास अधिकारी तथा तथा सीएमएचओ ने संयुक्त रूप से किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण

कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशों के परिपालन में आज जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जीतेन्द्र गुप्ता एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह द्वारा वार्ड क्रमांक 41 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, एएनसी टीकाकरण तथा बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण की विस्तृत समीक्षा की। सीएमएचओ डॉ. सिंह ने मौके पर मौजूद एएनएम और सीएचओ को निर्देशित किया कि क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं की एएनसी एवं एचबी जांच नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए। इस दौरान केंद्र पर उपस्थित एक गर्भवती महिला को बेहतर चिकित्सकीय परामर्श हेतु तत्काल जिला चिकित्सालय रेफर कर वहां जांच कराने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, दोनों विभागों के पोर्टल पर दर्ज गर्भवती महिलाओं के आंकड़ों में पारदर्शिता और समानता बनाए रखने हेतु रिकॉर्ड के मिलान पर विशेष जोर दिया गया ताकि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *