सिंगरौली
पुलिस चौकी बरका के द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करते ट्रैक्टर किया जप्त
पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के द्वारा अवैध खनिज परिवहन उत्खनन के विरुद्ध निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा व एस डी ओ पी देवसर श्री राहुल कुमार सैयाम के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक जितेंद्र सिंह भदौरिया थाना प्रभारी सरई द्वारा चौकी प्रभारी बरका श्री संदीप नामदेव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम बरका द्वारा अवैध रूप से खनिज संपदा रेत चोरी कर परिवहन करते ट्रैक्टर के विरुद्ध कार्यवाही की गई दिनांक 3-3.2025 के रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक सिल्वर रंग का आय कंपनी का ट्रैक्टर ट्राली में बरका माचा महुआ में तुलसी नाला से अवैध रेत लोड कर रहा है सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर रवाना किया गया जहां पर देखा गया कि एक सिल्वर ट्रैक्टर की ट्राली में रेत भरा हुआ तुलसी नाल में दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा रेड की गई जो मौके पर आरोपी चालक ट्रैक्टर की ट्राली में लोड रेत छोड़कर वहां से भाग गया जो मौके पर उपस्थित राहगीर गवाहन के समक्ष उक्त ट्रैक्टर मय ट्राली रेत लोड को जप्त कर चौकी लाया गया आरोपी चालक व वाहन के विरुद्ध अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
अपराध क्रमांक 019/2025 धारा 303(2),31 7(5) बी एन एस एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई
सराहनीय भूमिका -उनि संदीप नामदेव, एस के सोनवानी, प्र आर पुष्पराज सिंह, एवं माधव प्रताप सिंह, आर सावन मुजाल्दे, अभिषेक पाण्डेय, फत्ते बहादुर सिंह, मनीष ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही
पुलिस चौकी बरका के द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करते ट्रैक्टर किया जप्त












Leave a Reply