Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

टै्रक्टर की हल्की टक्कर पर ड्रायवर के साथ की गयी मारपीट, पीड़ित ने एसपी आफिस में दर्ज करायी शिकायत

सिंगरौली

टै्रक्टर की हल्की टक्कर पर ड्रायवर के साथ की गयी मारपीट, पीड़ित ने एसपी आफिस में दर्ज करायी शिकायत

सिंगरौली। माड़ा थाना क्षेत्र के रौंदी ग्राम के निवासी इन्द्रेश कुमार साकेत पिता कन्हैया लाल साकेत ने एसपी आफिस में शिकायत दर्ज करायी है कि 01 जुलाई को लालचंद्र गुप्ता का टै्रक्टर लेकर जा रहा था असनी ग्राम के पास बुधलाल शाह का टै्रक्टर खड़ा था जिसके पीछे वाले टायर के बोनट से टक्कर लग गयी जिससे वहां स्क्रेच आ गया। अगले दिन बुधलाल शाह द्वारा उसे बुलाया गया जहां संजयशाह, रामबलेस, राकेश एवं लाल चन्द्र गुप्ता वहां मौजूद थे। लाल चन्द्र गुप्ता द्वारा कहा गया कि ट्रेक्टर में जो भी स्कै्रच आया है उसे वह बनवा देंगे इतने में संजय शाह, बुधलाल, राकेश रामबलेस के द्वारा चालक इन्द्रेश साकेत को माँ बहन की  जाति सूचक गालियां दी गयी और लाठी डंडो से मारपीट की गयी। इस दौरान आशीष तथा लालचन्द्र द्वारा बीच बचाव किया गया जिससे उसकी जान बच सकी।
पीड़ित के अनुसार उसने माड़ा थाने में शिकायत दर्ज करायी परन्तु वहां मात्र एक आरोपी संजय शाह का नाम दर्ज किया गया। जबकि बुधलाल, राकेश रामबलेस का नाम छोड़ दिया गया। पीड़ित ने एसपी आफिस में शिकायती पत्र सौंपकर उक्त तीनों आरोपियों के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *