Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

बेटे की हत्या करने वाला आरोपी पिता को खुटार पुलिस ने 6 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

सिंगरौली/खुटार

बेटे की हत्या करने वाला आरोपी पिता को खुटार पुलिस ने 6 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक, श्रीमती निवेदिता गुप्ता, जिला सिंगरौली द्वारा थाना बैढ़न के अप.क्र. 1109/24 धारा 115(2), 103(1) बीएनएस के हत्या के आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया, जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री के. के पाण्डेय के नेतृत्व मे थाना प्रभारी कोतवाली निरी. अशोक सिंह परिहार एवं चौकी प्रभारी खुटार उनि सुधाकर सिंह व टीम को आरोपी की गिरफ्तारी करने में सफलता प्राप्त हुई।
– दिनांक 10.08.24 को फरियादी अखिलेश कुमार शाह पिता रामदास शाह उम्र 30 वर्ष निवासी कटौली चौकी खुटार थाना वैढ़न जिला सिंगरौली (म.प्र.) द्वारा अपने पिता रामदास शाह द्वारा छोटे भाई राहुल साहू उम्र 22 वर्ष की घरेलू विवाद के कारण सिर में पीछे से डंडा मारकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिस पर थाना बैढ़न में अप.क्र. 1109/24 धारा 115(2), 103 (1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरी. अशोक सिंह परिहार द्वारा आरोपी पिता रामदास शाह की गिरफ्तारी हेतु चौकी प्रभारी खुटार उनि सुधाकर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई जो पुलिस टीम द्वारा घटना के 06 घंटे के भीतर ही आरोपी पिता रामदास शाह पिता हीरालाल शाह उम्र 49 वर्ष निवासी कटौली थाना बैढ़न जिला सिंगरौली (म.प्र.) को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त डंडा जप्त कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया है। मृतक के परिजनों द्वारा बताया गया कि आरोपी रामदास शाह कुछ काम धंधा नही करता था काम करने को लेकर अनावश्यक घर में विवाद करता था।
सराहनीय भूमिका – निरी. अशोक सिंह परिहार, उनि सुधाकर सिंह, सउनि विश्वनाथ रावत, प्रआर राय सिंह, आर. प्रदीप राठौर, आर. उमेश अहिरवार, आर. अजय बिन्द का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *