Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

मध्य प्रदेश के 20600 सुदूर बसाहट को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए 21630 करोड़ की सैद्धांतिक स्वीकृत मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना अंतर्गत 30900 किलोमीटर सड़क का होगा निर्माण

मध्य प्रदेश के 20600 सुदूर बसाहट को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए 21630 करोड़ की सैद्धांतिक स्वीकृत
मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना अंतर्गत 30900 किलोमीटर सड़क का होगा निर्माण
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में संपन्न हुई मंत्रिपरिषद द्वारा मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना अंतर्गत प्रदेश के सुदूर बसाहटो मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई स्वीकृति अनुसार योजना का क्रियान्वयन दो चरणों में किया जाएगा वित्तीय वर्ष 2025 – 26 से 2029-30 तक पहले चरण एवं वित्तीय वर्ष 2030-31 से 2034- 35 दूसरे चरण में कुल अनुमानित 30900 किलोमीटर मार्ग का होगा निर्माण योजना का क्रियान्वयन राज मद से किया जाएगा योजना के संबंध में मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की साधीकार समिति को निर्णय लिए जाने के लिए अधिकृत किया गया है स्वीकृति अनुसार न्यूनतम 20 आवास और 100 से अधिक जनसंख्या वाले 6000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले ऐसे क्षेत्र जिसके 50 मीटर की दूरी में पूर्व में बारहमासी सड़क ना हो को बसाहट के अंतर्गत लिया जाएगा इसके लिए बसाहट की जनसंख्या के घटते क्रम में विधानसभा क्षेत्र बार प्राथमिकता सूची तैयार की जाएगी संसदीय क्षेत्रीय विधायक और जिला पंचायत सदस्यों के परामर्श पर ग्रामीण जनों की स्थानीय आवश्यकता जैसे सुरक्षा स्वास्थ्य शिक्षा आदि के आधार पर बसाहतों की प्राथमिकता में कलेक्टर द्वारा लिपिबद्ध कारणों से सूची में परिवर्तन किया जा सकेगा
अंतिम प्राथमिकता सूची का राज्य स्तर पर प्रकाशन किया जाएगा योजना अंतर्गत 20600 बसाहट को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए लगभग 30900 किलोमीटर मार्ग का निर्माण किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *