सिंगरौली
ऑपरेशन प्रहार के तहत सिंगरौली पुलिस की बड़ी कार्यवाही-
अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
अप. क्र. – 46/2025, धारा – 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट, अप. क्र. 47/2025, धारा – 8/21,22 एन.डी.पी.एस.एक्ट,जप्त माल – 1. 9.76 ग्राम स्मैक (हेरोइन) कीमती करीबन 97600/- रुपये। 2. 20 शीशी ऑनरेक्स कफ सिरफ कीमती करीबन 4000/- रुपये।
सिंगरौली पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत लगातार की जा रही है कार्यवाही। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन में एस.डी.ओ.पी. मोरवा श्री कृष्ण कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी मोरवा श्री उमेश प्रताप सिंह व चौकी प्रभारी गोरबी श्री भिपेन्द्र पाठक व पुलिस टीम नें अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त आरोपियों को किया गिरफ्तार
दिनांक 06-04-2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गोरबी कालोनी का शाहरुख खान मादक पदार्थ स्मैक रखकर मुहेर तरफ बिक्री करने के लिये निकला हुआ है। मुखबिर की सुचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये गये स्थान पहाड़ी टोला के पास रेड कार्यवाही की गई रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी पुलिस टीम को देखकर भागने लगा पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। जिसके पास से 09.76 ग्राम स्मैक हेरोइन जप्त किया गया।आरोपी का शाहरुख खान उर्फ शेरखान पिता चांद खान उम्र 22 वर्ष निवासी शिमला कालोनी गोरबी थाना मोरवा जिला सिंगरौली म.प्र.। 2. दिनांक 06-04-2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नौढिया का बृजेश गुप्ता उर्फ भीम अपने पास मादक पदार्थ कोरेक्स लेकर बिक्री करने हेतु रखा हुआ है। मुखबिर कि सुचना पर तक्ताल पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये गये स्थान पर रवाना किया गया। मुखबिर के बताये स्थान नौढ़िया एनसीएल डंपिंग की तरफ एक व्यक्ति अपने हाथ में एक झोला लेकर आ रहा था व पुलिस टीम को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसके पास झोले के अंदर से 20 शीशी नशीली कफ शिरप जप्त की गई ।
*आरोपी का नाम* – बृजेश कुमार गुप्ता उर्फ भीम पिता गणेश प्रसाद गुप्ता उम्र 35 वर्ष निवासी नौढ़िया थाना मोरवा जिला सिंगरौली म.प्र.।
*सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी मोरवा श्री यू.पी. सिंह, चौकी प्रभारी गोरबी श्री भिपेन्द्र पाठक, सउनि गुलराज सिंह, सतीश दीक्षिक, प्र.आर. राजकुमार तिवारी, त्रिवेणी तिवारी, राजबहोर प्रजापति, नरेंद्र यादव, उमाशंकर सिंह आर. अमन रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।*












Leave a Reply