Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित की गई जनसुनवाई पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री ने प्रत्येक फरियादी की सुनी समस्या राजपत्रित अधिकारी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी को कार्रवाई के दिए निर्देश

सिंगरौली
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित की गई जनसुनवाई
पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री ने प्रत्येक फरियादी की सुनी समस्या राजपत्रित अधिकारी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी को कार्रवाई के दिए निर्देश
दिनांक 18 मार्च 2025 को पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला सिंगरौली में जनसुनवाई आयोजित की गई इस जनसुनवाई में थाना प्रभारी बदन श्री अशोक सिंह परिहार विंध्यनगर थाना प्रभारी श्रीमती अर्चना द्विवेदी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्र से आए आवेदकों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत की पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री ने प्रत्येक फरियादी से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया जबकि शेष प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए राजपत्रित अधिकारी पुलिस थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए गए महिला फरियादियों की शिकायत पर विशेष ध्यान देते हुए महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनकी काउंसलिंग कराई गई साथ ही उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए गए सिंगरौली पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *