Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

13 माह से फरार स्थाई वारंटी को नवानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिंगरौली
13 माह से फरार स्थाई वारंटी को नवानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मनीष खत्री अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के कुशल निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक पी एस परस्ते के मार्गदर्शन पर मिली कामयाबी
माननीय न्यायालय श्री बारीन्द्र कुमार तिवारी द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश सिंगरौली के न्यायालय के एसटी क्रमांक 15/2017 धारा 399, 402भादवि के आरोपी सुब्बेचंद्र बैगा पिता गिरधारी बैगा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम नंदगांव थाना नवानगर जिला सिंगरौली का लंबे अरसे से फरार चल रहा था जिसकी दस्तयाबी के कई प्रयास किए गए जो नहीं मिल रहा था जिसे मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 14.7.2025 को वारंटी के घर ग्राम नंदगांव थाना नवानगर से गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उक्त आरोपी के परिजनों को दी जाकर उक्त आरोपी का मेडिकल परीक्षण जिला अस्पताल बैढन से कराकर माननीय न्यायालय वैढन भेजा गया
सराहनीय भूमिका। निरीक्षक कपूर त्रिपाठी, प्र आर प्रवीण सिंह, आर अमित राजपूत, आर दिलीप धाकड़, आर संदीप पांडे, आर वीर बहादुर सिंह का सराहनीय योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *