Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

चौकी शासन पुलिस टीम ने नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द*

सिंगरौली

*चौकी शासन पुलिस टीम ने नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द*

*म.प्र. शासन व पुलिस मुख्यालय द्वारा भोपाल द्वारा महिलाओ व बच्चो के विरुद्ध होने वाली घटनाओ में शीघ्र एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रसारित किए गए है, जिसको दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली, श्री मनीष खत्री द्वारा दिये गये निर्देशो के पालन में जिला स्तरीय विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशो के पालन में श्री शिव कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली, श्री पी.एस. परस्ते, नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर के मार्गदर्शन में श्री अशोक सिंह परिहार, चौकी प्रभारी शासन प्रियंका मिश्रा व पुलिस टीम ने नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर परिजनो को किया सुपुर्द।*
फरियादी निवासी ग्राम काम चौकी सासन थाना बैढन जिला सिंगरौली (म.प्र.) का दिनांक 18/01/2025 को चौकी सासन मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लडकी उम्र 15 वर्ष की घर से बिना बताये कही चली गई हैं जिसकी पता तलास किया नही मिलने पर चौकी सासन मे अज्ञात आरोपी की विरुद्ध बहला फुसला कर लडकी को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना वैढन मे अपराध 66/2025 धारा 137(2) भा.न्या.सं. कायम कर विवेचना में लिया गया अपराध कायमी के उपरान्त तत्काल टीम बनाकर अपहृता की पता तलास किया जाकर 24 घंटे अपहृता को मोरवा (सिंगरौली) से दिनांक 19/01/2025 को दस्तयाब कर उसके माता पिता को सुपुर्द किया गया।

*सराहनीय भूमिका – उपनिरी. प्रियंका मिश्रा, सउनि. विजय अग्निहोत्री, प्र. आर. मो. कौसर, आर. मुनेन्द्र मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *