Janta Ki Awaj

NEWS AND POLITACAL

देवसर एसडीएम के आईपीएस बेटे के निधन से जिले में शोक की लहर

सिंगरौली
देवसर एसडीएम के आईपीएस बेटे के निधन से जिले में शोक की लहर
कलेक्टर सहित कई अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि सिंगरौली 2 दिसंबर 2024 जिले के उपखंड देवसर में पदस्थ एसडीएम अखिलेश सिंह के आईपीएस प्रोबेशनर पुत्र हर्षवर्धन सिंह 2023 बैच की रविवार शाम को कर्नाटक के सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जिसकी जानकारी प्राप्त होते ही क्षेत्र में शोक की लहर छा गई श्री हर्षवर्धन कर्नाटक पुलिस अकादमी में अपना प्रशिक्षण समाप्त करने के बाद जिला प्रशिक्षण के लिए हासन जा रहे थे तभी हसन जिले में एक सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला सहित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मृतक आईपीएस श्री सिंह को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा कलेक्टर श्री शुक्ल ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सबके बीच से एक आईपीएस जो प्रदेश के विकास के लिए अपनी भूमिका निभा सकता वह नहीं रहा उनके इस अपनी छती की पूर्ति करना असंभव है उन्होंने दुख की इस घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की तत्पश्चात 2 मिनट का मौन रखा कर मृतक की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह नागेश अपर कलेक्टर अरविंद झा संयुक्त कलेक्टर संजीव पांडे, एसडीएम सृजन वर्मा, राजेश शुक्ला सहित अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *